आम को फलों का राजा कहा जाता है और भारत में तो गर्मी का मौसम बिना आम के अधूरा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा आम कहां उगते हैं? इसका जवाब है – भारत।
FAO (खाद्य एवं कृषि संगठन) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत हर साल करीब 2.5 करोड़ टन आम पैदा करता है। यह पूरी दुनिया के आम उत्पादन का लगभग 45% हिस्सा है।

दुनिया के टॉप 10 आम उत्पादक देश – 2024
1. भारत – 2,50,00,000 टन
2. इंडोनेशिया – 28,00,000 टन
3. चीन – 22,00,000 टन
4. थाईलैंड – 18,00,000 टन
5. मैक्सिको – 15,00,000 टन
6. फिलीपींस – 10,00,000 टन
7. पाकिस्तान – 9,00,000 टन
8. नाइजीरिया – 8,50,000 टन
9. ब्राजील – 8,00,000 टन
10. बांग्लादेश – 7,00,000 टन
भारत के उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य आम की खेती में सबसे आगे हैं। खास बात यह है कि भारत दुनियाभर को आम निर्यात भी करता है – खासकर केसर, दशहरी और अल्फांसो जैसे किस्मों में।